सनातन धर्म में सावन महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस माह में कौन-से काम करने पर राहु-केतु की कृपा बनी रहती है?
कुंडली में राहु-केतु के नाराज होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, प्रसन्न होने पर जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
कुंडली में ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए सावन में कई शुभ काम करने चाहिए। इन कामों को करने ग्रह भी प्रसन्न होने लगते हैं।
जब कुंडली में चंद्रमा शनि, राहु या केतु के साथ रहते हैं, तो व्यक्ति को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए सावन में सर्प पूजा करना चाहिए।
सावन महीने में एकांत जगह पर बैठकर ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे क्रूर ग्रह शांत होने लगते हैं।
सावन माह में 21 बेल पत्रों पर 'ऊँ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। उस उपाय को करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं।
सावन के महीने में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए। इस दौरान 'ऊँ' मंत्र का जाप करते रहें। इससे मानसिक कष्ट दूर होने लगते हैं।
वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए सावन के सोमवार पर दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
कुंडली में ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के जुड़े रहें jagran.com के साथ