घर में पीली सरसों जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra24, Jul 2024 01:06 PMjagran.com

पीली सरसों

पीली सरसों का अध्यात्म में विशेष महत्व होता है। इसके उपयोग से कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि पीली सरसों जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में कोई भी काम करते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पीली सरसों जलाना

घर में पीली सरसों से जुड़े उपाय करने से तरक्की होती है। वहीं, पीली सरसों जलाने से भी कई तरह की बदलाव दिखने लगते हैं।

घर में मां लक्ष्मी का वास

सुबह पूजा करते समय गोबर के उपले पर पीली सरसों के दाने डालकर जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और व्यक्ति तरक्की करता है।

धन की कमी से छुटकारा

ज्योतिष के अनुसार, एक चांदी या स्टील की कटोरी में पीली सरसों और कपूर रखकर जला दें। ऐसा करने से धन की किल्लत दूर होने लगती है।

घर में सुख-शांति

अगर घर में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो पीली सरसों जरूर जलाएं। इसे जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और बुरी नजरों से भी छुटकारा मिलता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, घर में पीली सरसों जलाने या इसके दाने को छिड़कने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

कार्य में सफलता प्राप्त करना

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में पीली सरसों जलाएं। इससे जल्द सफलता के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ