आखिर भाई दूज पर बहन भाई को क्यों देती हैं नारियल? जानें


By Farhan Khan02, Nov 2024 05:57 PMjagran.com

भाई दूज का त्योहार

भाई बहन के प्रेम-पूर्ण रिश्ते से जुड़ा त्योहार भाई दूज कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का मनाई जाती है।

दिवाली के दो दिन बाद किया जाता है सेलिब्रेट  

भाई दूज का त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

बहनें लगाती है टीका

भाई दूज पर बहने अपने भाइयों का टीका करने के साथ साथ उन्हें नारियल का गोला भी देती हैं।

बहन भाई को क्यों देती हैं नारियल?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर भाई दूज पर बहन भाई को क्यों देती हैं नारियल? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

यमराज और यमुनाजी

एक बार यमराज अपनी बहन यमुनाजी से मिलने पहुंचे। इससे प्रसन्न होकर यमुना जी ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें टीका लगाया और नारियल का गोला दिया।

लंबी उम्र की कामना

यमुना जी ने इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना कर अपने भाई की लिए लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद से कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई के लिए बहनें भाई दूज मनाने लगीं।

भगवान श्रीकृष्ण और उनकी बहन सुभद्रा

भाई बहन के प्रेम के प्रतीक त्योहार भाई दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना जी और भगवान श्रीकृष्ण और उनकी बहन सुभद्रा दोनों से ही है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com