छठ पूजा में इन बातों का रखें खास ख्याल


By Farhan Khan02, Nov 2024 04:19 PMjagran.com

छठ पूजा

छठ पूजा भारतीय संस्कृति में एक अनोखा पर्व है, जो सूर्य देवता और षष्ठी देवी की आराधना का प्रतीक है।

सूर्य देव की बरसती है कृपा

छठ पूजा का पर्व विशेष रूप से सूर्य देव की कृपा पाने और उनकी ऊर्जा को अपने जीवन में आमंत्रित करने का अवसर है।  

7 नवंबर को छठ पूजा

छठ पूजा करने से मनुष्य को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। यह पर्व 7 नवंबर को मनाया जाएगा।

व्रत रखना

छठ पूजा में व्रत रहकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह व्रत आस्था का प्रतीक है। इससे मन की एकाग्रता भी बढ़ती है।

इन बातों का रखें ध्यान

आज हम आपको बताएंगे कि छठ पूजा में किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? ताकि छठ पूजा आपके लिए अशुभ न हो।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

साफ-सफाई का ध्यान रखें। पूजा स्थल और अर्घ्य देने के स्थान की सफाई आवश्यक है। अशुद्ध वातावरण में पूजा का प्रभाव कम हो सकता है।

शुद्ध भोजन का सेवन करें

साधारण और शुद्ध भोजन का सेवन करें। इस दौरान लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन का सेवन न करें।

सूरज की ओर सीधे न देखें

अर्घ्य देते समय सूरज की ओर सीधे न देखें। बल्कि पानी में उनके प्रतिबिंब को निहारें। यह सूर्य की शक्ति का आदर करने का प्रतीक है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com