गोवर्धन पूजा का त्योहार देश भर में 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।
पौराणिक कथाओं की मानें तो इश पूजा की परंपरा भगवान कृष्ण के काल से चली आ रही है। इस त्योहार की शुरुआत ब्रज से प्रारंभ हुई थी।
गोवर्धन पूजा का त्योहार के दौरान गाय की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है।
आज हम आपको उन मंदिरों के बारे में बताएंगे, जो गोवर्धन पूजा के दौरान आपको जरूर विजिट करने चाहिए। आइए इन मंदिरों के बारे में जानें।
आप वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर में गोवर्धन पूजा देखने का अनुभव बहुत ही शानदार होता है।
इस मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। मंदिर में दिनभर विशेष आरती और भजन होते रहते हैं। भक्तों की ओर से 56 प्रकार के भोग की पेशकश की जाती है।
गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ मनाई जाती है। मंदिर परिसर के अंदर मिठाइयों और नमकीन से गोवर्धन पर्वत का आकार बनाया जाता है।
दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन भव्य तरीके से होता है। भक्त यहां मिठाइयों से गोवर्धन पर्वत की तरह की आकृति बनाते हैं।
गोवर्धन पूजा के त्योहार के दौरान इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com