सोते समय पैर की नस क्‍यों चढ़ती है?


By Ashish Mishra03, Mar 2025 05:00 AMjagran.com

पैरों की नस चढ़ना

कई बार रात में सोते समय पैसों की नस चढ़ जाती है। इससे नींद प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कि सोते समय पैर की नस क्यों चढ़ती है?

पैर में दर्द होना

सोते समय नस चढ़ने से पैर में दर्द होने लगता है। अक्सर ऐसा शरीर में पोषक तत्वों की कमी से होता है। इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं।

पैर की नस चढ़ने का कारण

कई बार रात में सोते समय पैर की नस चढ़ जाती है। ऐसा शरीर में पानी की कमी के कारण भी हो सकता है। इसके साथ ही, अन्य वजह भी हो सकती हैं।

हीमोग्लोबिन की कमी

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में सोते समय नस चढ़ने लगती हैं। इससे बचने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

शरीर में पानी की कमी

कई बार लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। इससे रात में सोते समय नस चढ़ने लगती है। इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे नसें चढ़ने लगती हैं। इसके अलावा, विटामिन-डी और मैग्नीशियम की कमी से भी नसें चढ़ने लगती हैं।

ज्यादा एक्सरसाइज करना

कई बार ज्यादा एक्सरसाइज करने से सोते समय नसें चढ़ने लगती हैं। इससे बचने के नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। इसके साथ ही, गर्मी में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

नसों के चढ़ने से बचाने के लिए डाइट में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर हेल्दी रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ