आजकल खुद को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग जहां बॉइल खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ कच्चा खाना खाने की आदत अपना रहे हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को भूल से भी कच्चा नहीं खाना चाहिए? ताकि आप सेहतमंद रहें। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
कच्चा बैंगन भी सोलेनिन से भरपूर होता है। इसके सेवन से गैस्ट्रिक समस्याएं, मितली और पेट दर्द हो सकते हैं। इसे पकाकर ही खाएं, ताकि यह सुरक्षित रहे।
मशरूम के कच्चे रूप में विषैले तत्व होते हैं, जो शरीर में हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। इन्हें पकाने से इन विषैले तत्वों का असर खत्म हो जाता है।
कच्चे अंडों में साल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग और पेट की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
आलू को कच्चा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें सोलानिन नामक टॉक्सिन पाया जाता है, जो पेट की समस्याएं, उल्टी, दस्त और सिरदर्द का कारण बन सकता है।
कच्चे राजमा में फाइटोहेमाग्लगुटिनिन नामक जहरीला प्रोटीन होता है, जो पेट में इन्फेक्शन और पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com