मुस्लिम धर्म के लोग रमजान की शुरुआत के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के माह में लोग रोजाना रोजा रखते हैं और नमाज अदा करते हैं।
रमजान के माह की शुरुआत पर अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को रमजान की मुबारकबाद देते हैं। आप भी इन संदेशों के द्वारा रमजान की मुबारकबाद भेज सकते हैं।
सुबह की अजान सुनकर पैगाम भेजा है, पैगाम में सम्मान और प्यार भेजा है, रमजान के इस पाक पर्व में, आपको प्यार भरा रमजान मुबारक भेजा है।
रात को नया चांद मुबारक, चांद को चांदनी मुबारक, फलक को सितारे मुबारक, सितारों को बुलन्दी मुबारक
खुशियां नसीब हो-जन्नत नसीब हो तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो। कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
रमजान में हो जाएं सबकी मुराद पूरी, मिले सबको ढेरों खुशियां, और ना रहे कोई इच्छा अधूरी
अपनी सांसों में अल्लाह का नाम बसा लो, उसकी इबादत को अपना काम बना लो, दिल में सबके लिए प्यार जगा लो, बुराई से चार कदम दूरी बना लो।
आप अपने दोस्तों और परिवार को ये संदेश भेज सकते हैं। लोग आपसे खुश हो जाएंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com