शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। वह शादी के खास मौके पर एकदम परफेक्ट दुल्हन की तरह नजर आना चाहती हैं।
अगर आप भी इस वेडिंग सीजन शादी करने वाली है, तो खूबसूरत दिखने के लिए इन ज्वेलरी की मदद से लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
शादी के दिन सबसे खास दिखने के लिए मांग टीका और माथा पट्टी जरूर पहनें। यह दुल्हन के चेहरे को खूबसूरत बनाता है और हैवी लुक देता है।
दुल्हन के लुक को ग्रेसफुल बनाने का काम नथ करता है, जो एक क्लासिक ज्वेलरी है। यह चेहरे को एलिगेंट टच देता है और पारंपरिक ब्राइडल लुक को पूरा करता है।
पंजाबी ब्राइल लुक में चूड़ा और कलीरे का बहुत महत्व होता है। आप अपने लहंगे के हिसाब से चुन सकती हैं।
अगर आप शादी में साड़ी पहन रही हैं, तो कमरबंद का इस्तेमाल जरूर करें। कमरबंद कमर की खूबसूरती को उभारने का काम करता है।
नई-नवेली दुल्हनों के लिए पायल और बिछुए का काफी महत्व होता है। यह सिर्फ सुंदरता ही नहीं, शादीशुदा जिंदगी की पहचान भी मानी जाती है।
आप भी इन सभी ज्वेलरी को पहनकर एक परफेक्ट दुल्हन लगेंगी। साथ ही, ये आपके लुक को खूबसूरत और निखारने में मदद करेंगे।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva