टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Jennifer Winget एथनिक से लेकर वेस्टर्न, सभी लुक्स में कमाल की लगती हैं। अगर आप पार्टी में हॉट दिखने के लिए ड्रेसेज की तलाश कर रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए बेस्ट है।
लाइट पिंक कलर के हाई स्लिट गाउन में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही हैं। आप पार्टी या इवेंट में इस गाउन को पहनकर कातिलाना लुक कैरी कर सकती हैं।
ऑफ व्हाइट कलर का यह जंपसूट आपको हॉट और एलिगेंट लुक लेने में मदद करेगा। जेनिफर जंपसूट में क्यूट और प्रीटी लग रही हैं। ऑफिस के लिए आप एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
क्लब या बर्थडे पार्टी में आप सेसी लुक लेने के लिए जेनिफर की शाइनी ड्रेस को बोल्ड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही, स्टड इयररिंग्स आपके लुक में चार चन लगा देंगे।
नूडल स्ट्रैप वाली यह शिमर ड्रेस में एक्ट्रेस ग्लैमरस लग रही हैं। यह ड्रेस पार्टी में स्टनिंग और स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
ऑफिस इवेंट या बर्थडे पार्टी में गॉर्जियस लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस की लाइट पिंक कलर की साटिन बॉडीकॉन ड्रेस को स्ट्रेट हेयर स्टाइल और चंकी ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
कर्ली हेयर स्टाइल और गोल्डन हूप इयररिंग्स के साथ आप एक्ट्रेस के इस स्टाइलिश लुक देने वाले फर जंपसूट को न्यूड मेकअप के साथ पहन सकती हैं।
पार्टी में हॉट और सेसी लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस Jennifer Winget से ड्रेस आइडिया ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@jenniferwinget1)