पुनर्नवा का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में पुनर्नवा के पौधों का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज में किया जाता है। जो आपको सेहतमंद रखता है।
आज हम आपको बताएंगे कि पुनर्नवा का पौधा किन बीमारियों में रामबाण माना जाता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
पुनर्नवा का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। पुनर्नवा में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आपको भी इसका सेवना करना चाहिए।
भागदौड़ भरी लाइफ के बीच जिन लोगों तनाव ज्यादा होता है, पुनर्नवा उनके लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें एंटी-स्ट्रेस और एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं।
पुनर्नवा में एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
पुनर्नवा में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल में रखती है। हफ्ते से 10 दिन तक इसका सेवन करने से आपको काफी आराम मिलेगा।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि पैर में घुटने का दर्द या जोड़ो में दर्द में पुनर्नवा का प्रयोग करने से आराम मिलता हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com