लड़कों को कान क्यों छिदवाना चाहिए?


By Priyam Kumari11, May 2025 01:00 PMjagran.com

कान छिदवाने का महत्व

सनातन धर्म में कान छिदवाना 16 संस्कारों में से एक माना जाता है, जिसका चलन प्राचीन काल से चला आ रहा है। वैसे तो लड़कियों के कान हर धर्म-जाति के लोगों में छिदवाए जाते हैं, लेकिन लड़कों के कान छिदवाने की परंपरा कुछ ही जगहों पर प्रचलित है।  

लड़के क्यों छिदवाते हैं कान?

हालांकि, आज के समय में कान छिदवाना फैशन हो गया है, जो अब युवाओं के बीच ट्रेंड बनता जा रहा है। बिजनेसमैन हो या बॉलीवुड स्टार हर किसी को कान छिदवाना पसंद है।

कान छिदवाने के फायदे

दरअसल, ज्योतिष शास्त्रों में लड़कों के कान छिदवाने के कुछ फायदे के बारे में भी बताया गया है। आइए जानते हैं कान छिदवाने से क्या होता है।

नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा

लड़कों के बाएं कान में बालियां पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है। साथ ही, ये व्यक्ति के कार्यों में सफलता दिलाता है।

सोचने-समझने की क्षमता

अगर आप पुरुष हैं और आपके कान छिदे हैं, तो आपके सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। वहीं, बुद्धि का विकास भी होता है।

नजर नहीं लगती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन भी पुरुष के कान छिदे होते हैं, वह बुरी नजर से बच सकते हैं। आप नजर से बचने के लिए कान में तांबे या सोने की बाली पहन सकते हैं।

सुख और समृद्धि

अगर आप बाएं कान को छिदवाकर बाली पहनते हैं, तो इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे सुख, समृद्धि, सौंदर्य, धन और शांति बनी रहती हैं।

राहु-केतु का दोष

ज्योतिष शास्त्रों को अनुसार, किसी भी पुरुष को राहु-केतु का दोष लगा होता है, उन्हें कान अवश्य छिदवाना चाहिए। यह धन से जुड़ी समस्या को भी दूर करता है।

आप भी कान छिदवाकर यह लाभ पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva