अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान देवी-देवताओं को भोग लगाते हैं। आइए जानते हैं कि भोग लगाते समय घंटी क्यों बजाई जाती है?
पूजा के समय देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए घंटी बजाई जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
हमेशा दवी-देवताओं की पूजा करते समय है घंटी बजानी चाहिए। इस दौरान 5 बार घंटी बजाकर वायु तत्वों और भगवान को जगाया जाता है।
भगवान को भोग लगाते समय चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। भोग में अन्न, जल,मेवा, मिष्ठान और फल को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा पान का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है।
भगवान को भोग लगाते समय घंटी बजाकर ॐ व्यानाय स्वाहा, ॐ उदानाय स्वाहा, ॐ अपानाय स्वाहा, ॐ समानाय स्वाहा, ॐ प्राणाय स्वाहा मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।
भगवान को भोग लगाने के लिए साफ बर्तन का उपयोग करना चाहिए। गंदे बर्तन में भोग लगाने से देवी-देवता नाराज होने लगते हैं।
पूजा-पाठ करते समय घंटी बजाना शुभ माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
भगवान को भोग लगाते समय घंटी बजाने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही भगवान को चढ़ाए गए प्रसाद को खाने से रोग दूर होने लगते हैं।
पूजा-पाठ के समय भोग लगाने के नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ