पानी-पेट्रोल के टैंकर गोल क्यों होते हैं? जानिए


By Priyam Kumari18, Dec 2024 01:22 PMjagran.com

टैंकर के राउंड शेप का लॉजिक

क्या आपने कभी गौर किया है कि दूध, पानी और पेट्रोल के टैंकर हमेशा गोल ही क्यों होते हैं? इनके आकार त्रिकोणीय या चौकोर क्यों नहीं होता है।

टैंकर क्यों होता है गोल?

यह सवाल तो कई लोगों के मन में आता ही होगा, लेकिन उनके पास इस सवाल का जवाब नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टैंकर का शेप राउंड ही क्यों होता है। आइए इसके पीछे के कारणों के बारे में जानते हैं।

ज्यादा एरिया

टैंकर इसलिए भी गोल होते हैं क्योंकि इसमें ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ भरा जा सकें। इसके अलावा, राउंड टैंकर में काफी मात्रा में सामग्री को रखा जा सकता है।

कॉर्नर नहीं होता

दरअसल, गोल टैंकर में किसी भी प्रकार का कोना नहीं होता है। अगर टैंकर में कोना होगा, तो उनमें दरारे या लीकेज का डर बना रहता है। इसलिए भी उनका शेप राउंड होता है।

सफाई में आसान

गोल शेप के टैंकर्स में सफाई करना काफी आसान होता है, क्योंकि इसमें कोई भी कोने या किनारे नहीं होते है। इसलिए गंदगी भी नहीं जमती है और तुरंत साफ किया जा सकता है।

प्रेशर का समान बंटवारा

बता दें कि तरल पदार्थ जब किसी बर्तन में भरा जाता है, तब वह दबाव बनाता है। वहीं,  तरल पदार्थ राउंड शेप की चीजों में दबाव को समान रूप से बांट देता है। इससे किसी भी हिस्से में प्रेशर नहीं बनता और टैंकर मजबूत रहता है।

लो सरफेस एरिया

गोल आकार में घर्षण बल और सतह भी कम होता है। इससे टैंक की दीवार के बीच संपर्क क्षेत्र कम हो जाता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva