पूजा में गेंदे के फूल सबसे अधिक क्यों चढ़ाए जाते हैं?


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 12:07 PMjagran.com

पूजा पाठ का महत्व

पूजा-पाठ का अत्यधिक महत्व होता है। पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पूजा में इस्तेमाल किए जाते हैं फूल

पूजा करते समय फूलों का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। भगवान की पूजा करते समय अक्सर गेंदे के फूल अर्पित किए जाते हैं।

गेंदे के फूल ज्यादा अर्पित करते हैं

ऐसे में जानेंगे कि गेंदे के फूल ही पूजा में क्यों इस्तेमाल किया जाता है। गेंदे के फूलों को अर्पित करने के महत्व के बारे में जानेंगे।

देवताओं का प्रिय रंग

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, देवताओं को पीला व केसरिया रंग बेहद प्रिय होता है। इस वजह से गेंदे के फूल ज्यादा अर्पित किए जाते हैं।

विष्णु जी को बेहद प्रिय है यह रंग

भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। ऐसे में पूजा में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल करने से विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गणेश जी सारी परेशानियां करते हैं दूर

गेंदे का फूल गणेशजी को भी अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गणेश जी सारे विघ्न हरते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।

बृहस्पति ग्रह से होता है संबंध

गेंदे के फूलों का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। ऐसे में पूजा में इन फूलों का इस्तेमाल करने से बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है। उनकी कृपा से ज्ञान और विद्या प्राप्त होती है।

त्याग का प्रतीक

गेंदे का फूल त्याग का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही इसमें बहुत से बीज होते हैं, जो पंखुड़ियों से जुड़े होते हैं। ये एकता को दर्शाते हैं।

गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM