सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन गुड़िया क्यों पीटी जाती है?
पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट बीच करना शुभ होगा।
कई क्षेत्रों में नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटने का विधान होता है। यह प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है। इसकी कहानी भाई-बहन से जुड़ी हुई है।
एक बालक रोज मंदिर जाकर नाग देवता को दूध पिलाता था। वहीं, बालक अपनी बहन के साथ मंदिर आया और सांप ने प्यार को प्रकट करने के लिए उसके पैरों से लिपट गया। यह देखकर बहन ने सांप को मार दिया।
लोगों ने कहा कि नाग देवता का रूप होते हैं, ऐसे में लड़की को दंड मिलता चाहिए। इसलिए लड़की की जगह गुड़िया को पीटा गया। तभी से यह परंपरा शुरू हो गई।
इस दिन भूलकर भी खुदाई नहीं करना चाहिए। खासकर जहां नाग की बिल हो वहां खुदाई करने बचना चाहिए। इसके अलावा, सांपों को परेशान नहीं करना चाहिए।
नाग पंचमी के दिन रोटी बनाने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि तवा नाग देवता का प्रतीक होता है। इस दिन रोटी तवे पर रोटी बनाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नाग पंचमी के दिन ऊं कुरु कुल्ले फट् स्वाहा मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने के कुंडली में कालसर्प दोष दूर होता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ