22 अगस्त को बुध कर्क राशि में करेंगे गोचर, ये 3 राशियां हो सकती हैं अमीर


By Ashish Mishra07, Aug 2024 01:13 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों को फायदा होता है। आइए जानते हैं कि बुध ग्रह के कर्क राशि में गोचर करने के किन राशियों को फायदा होगा?

बुध का गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध 22 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से कई राशियों पर गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी।

बुध गोचर 2024 का समय

बुध देव 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान में बुध सिंह राशि में वक्री चाल चल रहे हैं।

इन राशियों को होगा फायदा

बुध देव के कर्क राशि में गोचर करने से 3 राशि के जातकों को धन लाभ होगा। ये जातकों कारोबार में भी तरक्की और कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

मिथुन राशि के जातक

इस राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य गणेश जी हैं। बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के कारोबार में तेजी देखी जाएगी। इसके साथ ही, आय में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर राशि के जातक

बुध देव के गोचर से इस राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इन जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, व्यवसाय में भी लाभ होगा।

तुला राशि के जातक

बुध देव तुला राशि के करियर भाव में विराजमान हैं। बुध के गोचर से इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं, व्यापार में निवेश करने वाले जातकों को भी लाभ होगा।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

बुध देव के कर्क राशि में गोचर से इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, इन जातकों की कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले लाभ के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ