हवाई जहाज उड़ाने से पहले फेंके जाते हैं मुर्गे, जानिए क्यों?


By Farhan Khan20, Jun 2023 05:50 PMjagran.com

फ्लाइट

आपने फ्लाइट से जुड़े कई फैक्ट सुने होंगे। फ्लाइट के उड़ने के मैकेनिज्म से फ्लाइट से जुड़े नियमों तक काफी जानकारी दी जाती है।

इंजन में मुर्गे फेंकना

लेकिन क्या आप जानते हैं एक टाइम ऐसा भी आता है, जब हवाई जहाज के इंजन में मुर्गे फेंके जाते हैं?

इंजन का टेस्ट  

एरोप्लेन के इंजन को टेस्ट करने के लिए मुर्गे फेंके जाते हैं।  ये टेस्ट पक्षी के एयरप्लेन से टकराने को लेकर किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी विमान पर पक्षी से होने वाले हमले को लेकर टेस्ट करने के लिए यह परीक्षण किया जाता है, जो अनिवार्य होता है।

बर्ड गन

ये टेस्ट खास तरह की बर्ड गन या बर्ड कैनन से किया जाता है। इसमें कई सारे चिकन होते हैं।

चिकन फायर

इसके जरिए फ्लाइट के इंजन में पक्षियों के भिड़ने की तरह ही इसमें चिकन फायर किए जाते हैं।

विंड शील्ड और इंजन

इसमें देखा जाता है कि ये इंजन उस स्थिति का सामना कर पाएगा या नहीं। जो कि विंड शील्ड और इंजन दोनों में किया जाता है।

डे हैविलैंड एयरक्राफ्ट

सबसे पहले 1950 के दशक में हर्टफोर्डशायर के डे हैविलैंड एयरक्राफ्ट में ऐसा किया गया था।

मरी हुई मुर्गियां

इस प्रोसेस में मरी हुई मुर्गियों को काम में लिया जाता है और देखा जाता है कि इंजन में आग तो नहीं लग रही है।