दो दिन की छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट हैं ये डेस्टिनेशन


By Farhan Khan20, Jun 2023 05:35 PMjagran.com

ये जगहें

आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड के दिन घूमने के लिए विचार कर सकते हैं।

गोवा

यहां आप एक दिन साउथ गोवा या नॉर्थ गोवा के फेमस बीचेस पर घूम सकते हैं। अगले दिन आप यहां के चर्च और बाजारों में शॉपिंग कर सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश आप दिल्ली से 5 से 6 घंटे की ड्राइव करके आराम से पहुंच सकते हैं। आप यहां धार्मिक स्थलों की सैर और शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं।

बंजी जंपिंग

एडवेंचर के लिए आप ऋषिकेश में बंजी जम्पिंग के अलावा रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

जयपुर

जयपुर भी आप लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह गुलाबी शहर अपने पुराने किले, रेगिस्तान और मंदिर के लिए जाना जाता है।

नैनीताल

नैनीताल में आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं, मॉल रोड़ घूम सकते हैं इसके अलावा भीमताल देखने जा सकते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जंगल सफारी का मन हो तो कुछ समय के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी घूम सकते हैं।

शिमला

हिल स्टेशन पर जाने का मन हैं तो शिमला जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां आपको द रिज से लेकर मॉल रोड़ तक सब कुछ देखने को मिल जाएगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com