चंदन की माला कौन पहन सकता है?


By Ashish Mishra25, May 2024 06:00 AMjagran.com

चंदन की माला

इस माला का उपयोग जाप करने के साथ ही पहनने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि चंदन की माला कौन लोग धारण कर सकते हैं?

चंदन के प्रकार

चंदन की माला लाल और सफेद दो प्रकार की होती है। इन दोनों माला का अलग-अलग उपयोग होता है।

ये लोग धारण करें माला

मानसिक समस्या का सामना कर रहे लोगों को चंदन की माला धारण करना चाहिए। इससे व्यक्ति को तनाव से छुटकारा मिलने लगता है।

चंदन की माला पहनने का मंत्र

इस माला को धारण करते समय ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

सफेद चंदन की माला धारण करना

मानसिक रूप से परेशान लोगों को सफेद चंदन की माला धारण करने की सलाह दी जाती है। यह माला व्यक्ति के ध्यान को केंद्रित करने में मददगार है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

चंदन की माला पहनने से व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह माला दिमाग को ठंडक प्रदान करती है।

लाल चंदन की माला का उपयोग

लाल चंदन की माला का उपयोग भगवान गणेश, मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी, माता त्रिपुर सुंदरी के मंत्रो का जाप करने के लिए किया जाता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

चंदन की माला से मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

परेशानियों को दूर करने के लिए माला पहनने की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ