शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारत्मकता आती है। वहीं, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान पूजा करना चाहिए।
शनिवार के दिन मंत्रों का जाप करने के कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
शनिवार को शनि देव की पूजा करते समय ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
कुंडली में शनि देव की स्थिति को मजबूत करने के लिए ‘ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः’ वैदिक मंत्र का जाप करना चाहिए।
रोजाना पूजा करते समय ‘ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्’ मंत्र का जाप करने से परेशानियों से छुटकारा मिलती है।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से शनि की बाधा दूर होने लगती है। इस दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
शनिवार के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन काले वस्त्र और तिल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
दिन के अनुसार पूजा-पाठ करने की विधि के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ