Holika Dahan किन लोगों को नहीं देखना चाहिए?


By Ashish Mishra07, Mar 2025 04:18 PMjagran.com

Holika Dahan 2025

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस दौरान अग्नि में कई चीजें डाली जाती हैं। आइए जानते हैं कि होलिका दहन किन लोगों को नहीं देखना चाहिए?

होलिका दहन कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को रात 10 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 30 मिनट तक होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान होलिका की अग्नि में कई चीजें डालनी चाहिए।

होलिका दहन न देखें ये लोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें होलिका दहन देखने से बचना चाहिए। इसे देखने से नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाएं न देखें

पंडित श्रीकृष्ण चंद्र दुबे के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए। इसे देखने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नवविवाहित लड़कियां होलिका दहन न देखें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवविवाहित लड़कियों को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए। इसे देखने से रिश्तों में दरार आ सकती है।

छोटे बच्चे न देखें होलिका दहन

इन बच्चों को होलिका दहन देखने की मनाही होती है। इसे देखने से नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

होलिका दहन में क्या डालें

इस दौरान अग्नि में गोबर के उपले, उबटन, गेहूं की बाली, गन्ना व चावल डालना चाहिए। परिवार में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

होलिका दहन के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ