अक्सर लोग स्किन को बेहतर करने का प्रयास करते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे पर नारियल का तेल कब नहीं लगाना चाहिए?
इसमें एंटी माइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे चेहरे पर लगाने से नमी रहती है।
वैसे तो नारियल तेल चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, कई समस्याएं ऐसी होती हैं जिसमें चेहरे पर नारियल तेल लगाने नुकसान हो सकता है।
जिन लोगों की स्किन ऑयली होती हैं उन्हें नारियल का तेल लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपका चेहरे पर गंदगी और चेहरा चिपचिपा हो सकता है।
हाई सैचुरेटेड फैट्स की वजह से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से ब्लैकहेड्स का समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही यह समस्या है उन्हें नारियल का तेल लगाने से बचना चाहिए।
अगर आपके चेहरे पर फोड़े फुंसी हुई है तो नारियल का तेल लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्किन खराब हो सकती है।
अगर आप चेहरे पर बहुत ज्यादा मात्रा में नारियल का तेल लगाते हैं तो स्किन पर एलर्जी की समस्या हो सकती है। जिसके चलते आपकी स्किन खराब हो सकती है।
कभी-कभी ज्यादा मात्रा में नारियल तेल लगाने से स्किन पर गंदगी जमा होने लगती है। जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ