किन लोगों को टमाटर नहीं खाने चाहिए?


By Akshara Verma30, Jul 2025 11:30 AMjagran.com

किन लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए?

घर में सभी लोग खाना बनाने में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, जो टेस्ट को लाजवाब और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं। लेकिन, क्या आप जानते है कुछ ऐसे लोग है, जिन्हें टमाटर नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन्हें नहीं खाना चाहिए।

एसिडिटी वाले लोग

क्या आप जानते है टमाटर में एसिडिक गुण पाए जाते है, जो एसिडिटी से पीड़ित लोगों की समस्या को बढ़ा देते हैं।

किडनी की समस्या

जो लोग किडनी की समस्या से जुज रहे है, तो उनके लिए टमाटर खाना काफी नुकसानदायक होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम किडनी की समस्या को बढ़ावा देते हैं।

एलर्जी वाले लोग

कुछ लोगों को टमाटर खाने से काफी ज्यादा एलर्जी होती है, जिससे उन्हें टमाटर नहीं खाना चाहिए।

पाचन समस्या वाले लोग

टमाटर में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो पाचन की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसे खाने से कमजोर पाचन वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को टमाटर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें एसिडिटी और पाचन समस्या हो सकती है।

जोड़ों के दर्द पीड़ित

लोग टमाटर में मौजूद सोलनिन कंपाउंड जोड़ों में सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या होती है, उन्हें टमाटर कम से कम खाना चाहिए। कुछ मामलों में टमाटर खाने से जोड़ों में दर्द और अकड़न बढ़ सकती है।

स्टोरी में बताए गए इन लोगों को टमाटर का सेवन कम से कम करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva