मूंगफली खाने से बचें ये 4 लोग, वरना हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra01, Oct 2024 06:00 AMjagran.com

मूंगफली का सेवन

अक्सर लोग मूंगफली का सेवन करते हैं। वही, कई लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को मूंगफली खाने से बचना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

ये लोग मूंगफली न खाएं

कई रोगों में मूंगफली खाने से बचना चाहिए। अगर आप इसे खाते हैं, तो सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में कई लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

पाचन खराब होने पर न खाएं मूंगफली

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस और एसिडिटी का सामना कर रहे हैं, तो मूंगफली खाने से बचें। इसे खाने से परेशानी बढ़ सकती है।

वजन कम करने वाले लोगो न खाएं

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मूंगफली खाने से बचें। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में मूंगफली को पर्याप्त मात्रा में खाएं।

यूरिक एसिड की समस्या

अगर आप यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, मूंगफली खाने से बचें। इसे खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है और गठिया के लक्षण भी बढ़ सकते हैं।

ब्लड प्रेशर की समस्या

इस परेशानी का सामना कर रहे लोगों को मूंगफली नहीं खाना चाहिए। इसे नमक के साथ भूनकर खाने से रक्त वहिकाएं संकरी होने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

मूंगफली कब खाएं?

इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दिन का होता है। रात में मूंगफली खाने से बचना चाहिए। रात में खाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ