दोपहर का खाना छोड़ने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?


By Farhan Khan30, Sep 2024 03:03 PMjagran.com

लंच मिस करने से नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप दोपहर का खाना अर्थात लंच मिस करते हैं, तो इससे शरीर को क्या नुकसान होते हैं? आइए जानें।

थकावट होना

अगर आप लंच मिस करते हैं, तो इसके चलते आपके साथ भूख लगना, थकावट, चक्कर आना और मूड में बदलाव जैसी चीजें हो सकती हैं।

काम करने में दिक्कत

खाना आपके दिमाग को पोषण देता है, जिससे वह बेहतर काम करता है। ऐसे में दोपहर का खाना न खाने से आपको काम करने में दिक्कत हो सकती है।

शुगर लेवल मेंटेन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में शुगर लेवल जरूरत से कम न हो, इसके लिए खाना बेहद जरूरी है।

हाइपोग्लाइसीमिया नामक बीमारी

अगर आप लंच मिस करते हैं, तो ऐसे में आपको हाइपोग्लाइसीमिया नामक बीमारी हो सकती है। इसमें शुगर की मात्रा काफी कम हो जाती है।

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों को दोपहर भूल से मिस नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा न करने से उनकी कंडीशन और बिगड़ सकती है।

बढ़ सकता है वजन

लंच स्किप करने से ज्यादा भूख लगने लगती है और इसके चलते हम ओवरईट कर लेते हैं। ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है।

लंच का टाइम

वहीं जब भी आप लंच करें, तो सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही करें। इससे आप लंबे समय तक सेहतमंद रहेंगे।

अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो लंच स्किप न करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com