इस साल शारदीय नवरात्रि 2024 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है।
ऐसे में आप माता रानी की पूजा करने के साथ उनको पूरे नौ दिन अलग-अलग तरह के भोग लगा सकती हैं। इससे आपके घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने के साथ गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी का भोग बनाकर अर्पित करें।
नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को अर्पित होता है। इस दिन आप मातारानी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाएं।
जबकि तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी किसी भी चीज का प्रसाद लगाएं। चौथे दिन कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना के साथ मालपुए का भोग चढ़ाएं।
पांचवे दिन माता स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन आप देवी मां को केले का भोग लगाएं। जबकि छठे दिन मां कात्यायनी को शहद और फल का भोग लगाएं।
माता कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना अच्छा होता है। ऐसे में आप सातवें दिन गुड़ से बनी चीज़ चढ़ाएं। वही आठवें दिन महागौरी को पानी वाले नारियल का प्रसाद लगाएं।
नवरात्रि के आखिरी दिन यानि नौवें दिन पूड़ी, खीर या हलवा का भोग लगाकर सच्चे मन से पूजा-पाठ करनी चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।