खजूर में मौजूद फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-बी6 और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि एक दिन में कितने खजूर खाना फायदेमंद रहता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में हर किसी को सिर्फ 2-3 खजूर ही खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत चकाचक रहेगी।
इसके साथ ही आप खजूर सुबह खाली पेट, मिड डे स्नैक्स के रूप में और रात को सोते समय घी के साथ खा सकते हैं।
अगर आप खजूर को पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इससे आपको दुगने पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इसके लिए खजूर को रात भर 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके चलते पाचन दुरुस्त रहता है और कोलोन से जुड़ी कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।
खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिससे अल्जाइमर का खतरा कम होता है और याददाश्त भी मजबूत होती है।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर रहती हैं, तो ऐसे में आपके लिए खजूर किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको 2-3 खजूर खाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com