अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत चाय पीकर करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें चाय पीने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन लोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए?
कई लोग थकान को दूर करने के लिए चाय का सहारा लेते हैं। कुछ लोग चाय को पीकर खुद को अच्छा महसूस करते हैं।
कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिस दौरान चाय पीने से बचना चाहिए। इस समय चाय पीने से समस्या बढ़ने लगती है और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कई बार लोग एसिडिटी का सामना कर रहे होते हैं। ऐसे लोगों को चाय पीने से बचना चाहिए। इस दौरान चाय पीने से एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है।
चाय पीने से नींद कम आती है। कई बार लोगों को चाय पीने से पूरी नींद नहीं आती है। जिसकी वजह से तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को चाय पीने से बचना चाहिए।
चाय में पर्याप्त मात्रा में शुगर होता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। अगर आप चाय पीते हैं तो परेशानी बढ़ सकती है।
अक्सर लोग सुबह उठने के तुरंत बाद चाय पीने लगते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। चाय को खाली पेट नहीं पीना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
सुबह उठने के करीब 2 घंटे बाद चाय पीना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट करने के 1 घंटा बाद भी चाय पी सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ