गन्ने का जूस किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?


By Priyam Kumari04, Mar 2025 01:45 PMjagran.com

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। जैसे-जैसे गर्मियां आ रही हैं, वैसे-वैसे लोगों में गन्ने के जूस की मांग भी बढ़ेगी।

किन्हें नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस?

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। हालांकि, लोग इसके फायदे के बारे में जानते हैं, लेकिन यह नहीं जानते हैं कि इसका सेवन कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

दांतों की समस्या वाले लोग

अगर आपको दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो गन्ने का जूस हानिकारक साबित हो सकता है। गन्ने के जूस में शुगर की भरपूर मात्रा होने के कारण यह आपके दांत को कमजोर, खराब और कैविटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुगर पेशेंट

गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसे पीन से बचें।

किडनी संबंधी समस्याएं वाले मरीज

गन्ने के जूस में मौजूद पोटैशियम किडनी की बीमारी वाले मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही, इसके सेवन से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

मोटापे से ग्रस्त लोग

गन्ने के जूस में शुगर और कैलोरी अधिक मात्रा में होता है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका सेवन न करें।

पाचन से जुड़ी समस्या वाले लोग

गन्ने का जूस ठंडा होता है, जो कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं हैं, तो इसे भूलकर भी न पीएं।

इन बातों का रखें ध्यान

वैसे तो सेहत के लिए गन्ने का जूस काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। अगर आप भी इनमें से हैं, तो इसका सेवन करने से बचें।

हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva