अक्सर लोगों को अलसी का बीज खाना पसंद होते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखते हैं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, कई लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।
जो लोग पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, उन्हें अलसी का बीज खाने से बचना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस, सूजन, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
अगर आप पहले से ही खून को पतला करने वाली दवा खा रहे हैं, तो अलसी के बीज खाने से बचें। इसे खाने से खून ज्यादा पतला हो सकता है। इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
कई लोगों को अलसी के बीज खाने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। इसे खाने से स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन या सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
अलसी में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं, जो हार्मोन के लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अलसी के बीज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
इसमें विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। रात में भिगोकर सुबह अलसी के बीज खाने से बाल हेल्दी रहते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने वाली पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ