चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, लगाएं चावल के ये 3 फेस पैक


By Akshara Verma14, Jan 2025 03:57 PMjagran.com

ग्लोइंग त्‍वचा कैसे पाएं?

चावल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन्‍स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाते हैं।

चावल से बनने वाले 3 फेस पैक

अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो चावल से बनने वाले 3 फेस पैक के बारे में जानें।

चावल का आटा और दही का पैक

यह दोनों चीजें ही चेहरे को ठंडक पहुंचाती हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच दही को लें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद, इस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से धो लें।

चावल का आटा और शहद का पैक

शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। यह स्किन को अच्छे से साफ और हेल्दी रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच आटे में 1 चम्मच शहद को मिलाएं। फिर, 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें।

चावल का आटा और टमाटर का पैक

टमाटर सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्‍वचा के लिए भी अच्छा होता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच आटे में 1 पूरे टमाटर का पल्प डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। फिर 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से साफ कर लें।

फेस पैक कैसे लगाएं?

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर तैयार किए गए फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 15-20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें, जब ये अच्छे से सुख जाए तब ठंडे पानी से चेहरे को धोकर अच्छे से मॉइश्चराइजर कर लें।

चावल के फेस पैक के फायदे

चावल के आटे का फेस पैक डेड स्किन को हटाता है। यह चेहरे पर होने वाली जलन को कम करता है। यह ऑयली स्किन के लिए बेहद लाभदायक होता है। साथ ही इसको लगाने से यह स्किन को ग्लोइंग और अट्रैक्टिव बनाता है।

पैक लगाते समय बरतें सावधानी

चावल के आटे के फेस पैक को लगाने से पहले हमेशा पेस्ट को देखना चाहिए। अगर आपको चेहरे पर कोई एलर्जी है तो पैक का इस्तेमाल नहीं करें। साथ ही पैक को आंखों के आस पास भी नहीं लगाएं।

ऐसे फेस पैक आपके चेहरे की चमक में चार चांद लगा देंगे। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik