जूलरी का फैशन काफी तेजी से बदल रहा है। अक्सर तरह-तरह की ज्वेलरी ट्रेंड में आती रहती है। पहले महिलाओं के पास सोना और चांदी की जूलरी पहनने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
इस समय अगर आप मार्केट्स में जाएगी, तो हर ऑक्सिडाइज्ड जूलरी पाएंगी। हालांकि, महिलाओं के लिए ये जूलरी काफी लोकप्रिय विकल्प बन चुकी हैं, जो लुक को कंप्लीट करने में मदद करती है।
ऑक्सिडाइज्ड जूलरी नए जमाने की जूलरी है, जो ट्रेडिशनल जूलरी से मिलता है। यह जूलरी स्टर्लिंग सिल्वर से बनाई जाती है। बता दें कि सिल्वर के साथ ऐसा मेटल मिलाया जाता है, जो उसकी चमक को हमेशा के लिए बरकरार रखता है। आप इन्हें डेली लाइफस्टाइल में भी शामिल कर सकती हैं।
आप ऑक्सिडाइज्ड जूलरी को इंडियन आउटफिट के साथ मैच कर सकती हैं। ऑक्सिडाइज्ड झुमके या बालियां इंडियन ड्रेस पर खूब जचती हैं और एक परफेक्ट लुक देती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इन्हें स्टाइल करने से नहीं चुकती हैं।
आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए वेस्टर्न ड्रेस पर बड़े पेंडल वाला नेकलेस पेयर कर सकती हैं। यह आपकी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाने का काम करेगा।
इन दिनों ऑक्सिडाइज्ड रिंग्स काफी ट्रेंड में है। यह रिंग जितनी बड़ी होती है, उतनी ही उंगलियों में प्यारी लगती हैं और हाथ भी खूबसूरती को बढ़ावा देती है।
ऑक्सिडाइज्ड जूलरी का एक और खासियत होती है कि ये हर तरह के आउटफिट पर काफी स्टाइलिश लगती है। आप एक ही पेयर को अलग-अलग ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Freepik