सहजन को मोरिंगा ओलीफेरा भी कहा जाता है। इसकी पत्तियों में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सर्दियों में सहजन की पत्तियों का सूप पीते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सहजन की पत्तियों के सूप से शरीर में शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद मिलती है। आपको भी पीना चाहिए।
अगर आप रोजाना सहजन की पत्तियों से बने सूप का सेवन करते हैं, तो इससे आपके लिवर और आपकी किडनी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
कई स्टडी में यह बात निकलकर सामने आई है कि टाइफाइड बुखार या मलेरिया में सहजन की पत्तियों का सूप फायदा पहुंचाता है।
सहजन की पत्तियां का सूप तनाव, एंग्जायटी और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने में मदद करता है। आपको कुछ ही दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
सहजन की पत्तियों से बना सूप शरीर में हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके चलते आप लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com