धूप और प्रदूषण के वजह से हमारी त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए आपको महीने में एक बार फेशियल जरूर करना चाहिए।
स्किन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए आप चाहें तो टमाटर फेशियल भी कर सकते हैं। आइए जानें कैसे आप घर बैठे आसानी से टमाटर से फेशियल कर सकते हैं।
चेहरे पर ग्लो पाने के लिए सबसे पहले फेस को साफ कर लें। फिर दो चम्मच टमाटर का रस निकालकर शहर में मिला लें। इस मिश्रण को आप हल्के हाथों से 8-10 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद फेस को अच्छे से धो लें।
स्क्रबिंग चेहरे की डेड स्किन को कम करने में मदद करता है। आप चावल के आटे को टमाटर के रस के साथ मिलाकर स्क्रब बना सकते हैं। इसे चेहरे पर 4-5 मिनट के लिए लगाएं।
आप टमाटर के रस में थोड़ा-सा दूध मिलाकर एक पेस्ट बनाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
चेहरे के खो हुए निखार को वापस लाने के लिए टमाटर के रस में कॉफी पाउडर व दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगाएं।
इसी तरह की तमाम जानकारियों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Freepik & Canva