पीले दांत होंगे दूध जैसे सफेद, इस्तेमाल करें यह पत्ता


By Farhan Khan14, Jan 2025 02:56 PMjagran.com

दांत पीले होने से क्या होता है?  

साफ और चमकदार दांत आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं। वहीं पीले दांत आपकी पर्सनैलिटी को फीका कर सकते हैं। इससे ओरल हेल्थ भी प्रभावित होती है।

पीले दांतों के लिए रामबाण पत्ता  

दांत पीले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में यह पत्ता आपकी मदद कर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

तेज पत्ता में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको तेज पत्ता के बारे में बता रहे हैं। यह पत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो दांतों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

दांतों में तेज पत्ता लगाने के फायदे

दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए आप तेज पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए तेज पत्ते के सूखे पत्तों को बारीक पीसकर उसका पेस्ट बना दें।

दातों में ऐसे लगाएं तेज पत्ता

अब इस पेस्ट को हफ्ते में तीन बार अपने दांतों पर इस्तेमाल करें। यह दातों में जमे मैल को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। यह आपको बेहतर रिजल्ट देगा।

दांतों में तेज पत्ते का पेस्ट लगाने का तरीका

दांतों में तेज पत्ते से बना पेस्ट इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पेस्ट को हल्के हाथों से लगाना है। ताकि दांतों को कोई नुकसान न हो।

दांतो के लिए हींग के फायदे

तेज पत्ते के अलावा आप हींग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चुटकी हींग को आधा कप पानी में अच्छे से उबाल लें। इस पानी को ठंडा कर इससे दिन में दो बार कुल्ला करें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com