Surbhi के ये ट्रेंडी सूट पहनकर दिखेंगी पटाखा


By Akshara Verma14, Jan 2025 02:21 PMjagran.com

Surbhi के खूबसूरत डिजाइनर सूट्स

घर में पूजा का फंक्शन हो या शादी, लड़कियों को हमेशा सुंदर और अट्रैक्टिव दिखना पसंद होता है। अगर आप भी इन लड़कियों में से एक है, तो एक्ट्रेस के हैवी और डिजाइनर सूट्स ट्राई करें।

ट्रेंडी सूट स्टाइल

एक्ट्रेस का यह डिजाइनर सूट ट्रेंड में है। यंग गर्ल्स कॉलेज और नॉर्मल हैंगआउट पर इस स्टाइलिश सूट को पहनना ज्‍यादा पसंद करती हैं। आप इसे ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

अनारकली सूट

इस खूबसूरत सूट को यंग गर्ल्स शादी में स्टाइल कर सकती हैं। इस सूट के साथ हैवी इयररिंग्स खूबसूरत लगेंगे और आप पार्टी में सबसे अलग दिखाई देंगी।

एलिगेंट एंब्रॉयडरी सूट

Surbhi के इस सूट को आप फंक्शन में स्पॉट लाइट बनने के लिए कैरी कर सकती हैं। इसके साथ टाइट बन हेयर स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

प्लाजो स्टाइल सूट

एक्ट्रेस इस पर्पल सूट में बेहद सुंदर लग रही हैं। लड़कियां इस सूट को हैवी ज्वेलरी के साथ पार्टी में गॉर्जियस लुक लेने के लिए पहन सकती हैं। यह सूट देखने में बेहद अट्रैक्टिव है।

वेलवेट सूट

गॉर्जियस लुक के लिए आप एक्ट्रेस के इस सिंपल और डिसेंट डिजाइनर वेलवेट सूट को पहन सकती हैं। यह पार्टी और फंक्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट है।

अट्रैक्टिव अनारकली सूट

इस हैवी पिंक कलर के सूट के साथ आप मेसी बन हेयर स्टाइल और हैवी इयररिंग्स को पहनकर सोनी कुड़ी लग सकती हैं। इसका शिमरी लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।

स्टनिंग वेलवेट सूट

वेलवेट सूट पर एक्ट्रेस ने रॉयल इयररिंग्स कैरी किए हैं। आप इस सूट को डार्क मेकअप और लाइट वेव्स हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं। यंग गर्ल्स पर यह सूट बेहद खूबसूरत लगेगा।

आप एक्ट्रेस के इन खूबसूरत सूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@surbhijyoti)