भारतीय रसोई में रखी ज्यादातर चीजें त्वचा जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती हैं। इनमें से एक बेसन भी है, जिसका इस्तेमाल त्वचा को निखारने में किया जाता है।
आजकल बेसन का ज्यादा उपयोग फेस पैक के लिए किया जाता है। बेसन के अलग-अलग फेस पैक चेहरे पर लगाए जाते हैं।
बेसन चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है, लेकिन कई बार कुछ लोगों के लिए यह परेशानी खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों के बेसन का लगाना नहीं चाहिए।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल न करें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो जलन और स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बेसन त्वचा की नेचुरल ऑयल को सोखता है, जिससे त्वचा को परेशानी हो सकती है। इसलिए ड्राई स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल करने से बचें।
अगर आप त्वचा से जुड़ी किसी भी प्रकार का ट्रीटमेंट ले रहे हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के चेहरे पर बेसन न लगाएं।
एक्ने-प्रोन स्किन वाले लोगों को भूलकर भी चेहरे पर बेसन अप्लाई नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो मुंहासों जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
पिग्मेंटेड स्किन वाले लोगों पर बेसन का कुछ असर नहीं होता है, इसलिए इसका उपयोग न करें।
इन लोगों को बिल्कुल भी बेसन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva