हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि परिवर्तिनी एकादशी पर किसकी पूजा करनी चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।
परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
परिवर्तिनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।
परिवर्तिनी एकादशी पर सच्चे मन से गरीब और जरूरमंद लोगों को अन्न, मिठाई और धन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के पास किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
परिवर्तिनी एकादशी पर जल में शक्कर मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। इसके साथ ही, पेड़ के पास दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, परिवार के सदस्य जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ