महालक्ष्मी की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, होगी धन वर्षा


By Ashish Mishra12, Sep 2024 01:24 PMjagran.com

महालक्ष्मी व्रत

अक्सर लोग महालक्ष्मी व्रत के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि महालक्ष्मी की पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत 11 सितंबर से हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 24 सितंबर को होगा। इस बीच मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ होता है।

मंत्र का जाप करें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय मंत्र का जाप करने से धन की कमी दूर होने लगती है।

मां लक्ष्मी के मंत्र

महालक्ष्मी की पूजा करते समय ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है।

धन प्राप्ति के लिए मंत्र

पैसों की तंगी का सामना करने वाले लोगों को ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: मंत्र का जाप करें।

मनोकामना की पूर्ति

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होने लगती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

महालक्ष्मी की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश की समस्या भी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ