हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा पर किसकी पूजा करनी चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल सावन पूर्णिमा 19 अगस्त 2024 को है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है और जीवन में कई बदलाव होते हैं।
पंचांग के अनुसार, सावन में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 19 अगस्त को सुबह 03 बजकर 43 मिनट पर होगी। वहीं, यह तिथि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।
सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और जीवन खुशहाल रहता है।
सावन पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। वहीं, धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए विष्णु जी की पूजा करना फायदेमंद होता है।
सावन पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। इससे व्यक्ति की तरक्की होती है और व्यापार में इजाफा होता है।
पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने से कुंडली में दोष दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।
सावन पूर्णिमा पर इन देवी-देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए नौकरी के योग बनते हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ