बजरंग बाण का पाठ कब नहीं करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav16, Aug 2024 04:13 PMjagran.com

श्रीराम भक्त हनुमान

भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

विधि-विधान से करते हैं पूजा

भक्तगण हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं। हनुमान जी की कृपा से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बजरंग बाण का करें पाठ

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण बजरंग बाण का पाठ करते हैं। बजरंग बाण का पाठ करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

मंगलवार से करें शुरुआत

बजरंग बाण का पाठ करने के लिए मंगलवार का दिन बहुत शुभ होता है। इस दिन से बजरंग बाण के पाठ की शुरुआत कर सकते हैं।

अन्य दिनों में न करें शुरू

अगर बजरंग बाण का पाठ शुरू करना चाहते हैं, तो अन्य दिनों में इसकी शुरुआत न करें। ऐसा करने से हनुमान जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

होती हैं परेशानियां

अन्य दिनों में बजरंग बाण का पाठ शुरू करने से जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक रूप से भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

41 दिनों तक करें पाठ

एक बार बजरंग बाण शुरू करने के बाद 41 दिनों तक लगातार इसका पाठ करें। इसे बीच में छोड़ने से परेशानियां होती हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

बजरंग बाण का पाठ करने के बाद में हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे हनुमान जी को विशेष कृपा प्राप्त होता है।

बजरंग बाण का पाठ करते समय इन नियमों का पालन करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com