सनातन धर्म में कजरी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि कजरी तीज पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
अविवाहित कन्याओं के कजरी तीज का व्रत रखने से उन्हें मनचाहा वर मिलता है। वहीं, विवाहित महिलाओं के व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
यह पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 22 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।
कजरी तीज पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है।
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है।
कजरी तीज के दिन बाजार से सिंदूर खरीदकर किसी विवाहित महिला को दान करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होने लगती है।
कजरी तीज पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े दान करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
विवाहित महिलाओं को कजरी तीज पर सोलह श्रृंगार का दान करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन खुशहाल रहता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ