वरलक्ष्मी व्रत के दिन न करें ये 3 गलतियां, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra16, Aug 2024 12:01 PMjagran.com

वरलक्ष्मी व्रत

सनातन धर्म में वरलक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या नहीं करना चाहिए?

मां लक्ष्मी की पूजा करें

वरलक्ष्मी के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

वरलक्ष्मी व्रत पूजा-विधि

इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पवित्र चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें। इस दौरान मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

वरलक्ष्मी के दिन न करें ये गलतियां

इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को कई गलतियां करने से बचना चाहिए। इन गलतियों को करने से धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक चीजें न खाएं

वरलक्ष्मी के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में दरिद्रता आने लगती है।

किसी की बुराई न करें

वरलक्ष्मी के दिन किसी व्यक्ति की बुराई नहीं करना चाहिए। इस दिन पूजा-पाठ करते समय मन शांत रखना चाहिए और किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए।

कमजोर लोगों का अपमान न करें

इस दिन कमजोर, निर्धन और बुजुर्ग लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन संकट आने लगता है।

दीपक जलाएं

वरलक्ष्मी के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ