हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
सावन महीने की पूर्णिमा बहुत शुभ मानी जाती है। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन स्नान और दान का भी अत्यधिक महत्व होता है।
सावन महीने की पूर्णिमा 19 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें 11 कौड़ी अर्पित करें। पूजा के बाद कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।
पूर्णिमा के दिन यह उपाय करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
इस दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्त होता है।
सावन पूर्णिमा के दिन विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि आती है और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।
पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com