आज के दिन कई राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वहीं, कई जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा।
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है।
आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सहयोगी लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें, बाहर के खानपान से बचें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच विचार कर करें।
आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, समय को देखकर शांत रहें।
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है।
आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ