रोजाना नहाना बेहद जरूरी है। इससे शरीर की सफाई होती है और ताजगी का अहसास होता है।
स्नान करने से न सिर्फ व्यक्ति का शरीर साफ होता है। बल्कि मानसिक शांति मिलती है और मन पवित्र होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नहाने से पहले भूल से भी नहीं करने चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
शास्त्रों के अनुसार, स्नान किए बगैर मंदिर घर में नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों को हाथ नहीं लगाना चाहिए।
अगर आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो इसके चलते आपको देवी-देवता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
नहाने से पहले तुलसी के पौधे को भूल से भी नहीं छूना चाहिए क्योंकि ऐसा करने तुलसी अपवित्र हो जाएगी।
कभी भी बिना नहाए किचन में न जाए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
नहाने से पहले बालों में कंघी करने से न सिर्फ बाल जल्दी टूटते हैं बल्कि कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी कमजोर होती है।
नहाने से पहले इन कामों को नहीं करना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com