हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त के दिन मनाया जाएगा।
कहा जाता है कि जन्माष्टमी के दिन विधि पूर्वक व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और कोई दुख बाकी नहीं रहता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जन्माष्टमी के दिन करने से जीवन में कभी पैसों से जुड़ी समस्या नहीं होगी।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात को भगवान कृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें। इस चढ़ाए गए पत्ते पर अगले दिन रोली से श्रीयंत्र लिखें।
श्रीयंत्र लिखने के बाद इस पत्ते को धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
जन्माष्टमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। इसके बाद कृष्ण चालीसा का पाठ करें।
यह उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके साथ-साथ जीवन में कभी पैसों से जुड़ी समस्या नहीं होती।
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करने से घर में हमेशा धन का आगमन होता रहता है।
जन्माष्टमी के दिन ये उपाय करने से आप सदैव अमीर बने रहेंगे। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com