सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर किसकी पूजा करनी चाहिए?
पंचांग के अनुसार, सनातन धर्म में उदया तिथि पर पर्व मनाने की प्रथा है। ऐसे में धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं, लोग खरीदारी 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा।
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को आरोग्यता की प्राप्ति होती है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का आगमन होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है।
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।
धनतेरस पर यम के नाम का चौमुखी दीपक जलाएं। इस दीपक को जलाते समय दक्षिण दिशा में मुख करना चाहिए। इससे परिवार के लोगों को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
धनतेरस पर पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ