Karwa Chauth पर चांद न दिखने पर क्या करें?


By Ashish Mishra17, Oct 2024 12:03 PMjagran.com

करवा चौथ 2024

सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दौरान महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर चांद न दिखने पर क्या करना चाहिए?

करवा चौथ कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।

करवा चौथ पर चांद न दिखना

कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि करवा चौथ पर चांद न दिखाई दे। ऐसी स्थिति में महिलाओं को कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

चंद्रमा की पूजा करें

करवा चौथ पर आसमान में चांद न दिखने पर महिलाएं भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा की पूजा करके अपना व्रत खोल सकती हैं।

चावल का चंद्रमा बनाएं

आसमान में चांद न दिखने पर चावल का चंद्रमा बनाकर विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। इसके साथ ही, मंदिर में पूजा-पाठ करके व्रत खोल सकती हैं।

किसी अन्य शहर में चांद देखना

आपके रिश्तेदार और जानने वालों के शहर में चांद निकला हो, तो वीडियो कॉल करके देखने के बाद व्रत का पारण कर सकती हैं।

इस रंग के कपड़े न पहनें

व्रत रखने वाली महिलाएं को करवा चौथ पर काले और सफेद रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। इसके अलावा, 16 श्रृंगार पहनना जरूरी होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ